Breaking NewsBUSINESSNational

BREAKING: 640 रुपये बढ़ गया 10 ग्राम सोने का दाम, एक हफ्ते में चांदी की कीमत में 200 रुपये की उछाल, जानें…

पिछले एक सप्ताह में दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 640 रुपये चढ़ गया। इस बढ़ोत्तरी के बाद अब सोना 42,470 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी 200 रुपये च’मककर 47750 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इसकी वजह विदेशों में पीली धातु में रही ते’जी बताई जा रही है।

पिछले एक सप्ताह में ऐसी रही सोने-चांदी की चाल

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, बीते सप्ताह सोना हाजिर 9.30 डॉलर चढ़कर 1,583.70 डॉलर प्रति औंस रहा। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 9.70 डॉलर की साप्ताहिक तेजी लेकर अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को 1,586.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.05 डॉलर लुढ़ककर 17.73 डॉलर प्रति औंस रह गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली पूरे सप्ताह 970 रुपये और 980 रुपये प्रति इकाई पर टिके रहे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.