Breaking News

बेतिया DM को PM मोदी ने किया सम्मानित, दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री पुरस्कार से इनोवेशन के क्षेत्र में किया गया सम्मानित

पश्चिमी चंपारण के डीएम कुंदन कुमार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में देश के प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री पुरस्कार से इनोवेशन के क्षेत्र में सम्मानित किया गया है। जिसे लेकर पूरे जिला वासियों में खुशी का माहौल है। आपदा को अवसर में बदलने वाले स्टार्टअप जोन चनपटिया के लिए बेतिया डीएम कुंदन कुमार को यह सम्मान दिया गया।

बता दें की लॉक डाउन में अस्सी हजार से ज्यादा कामगारों की पश्चिमी चम्पारण जिले में घर वापसी हुई। ये सभी कामगार अपना घर-बार छोड़कर अन्य राज्यों में किसी न किसी कंपनी के लिए मजदूरी का काम करते थे। लॉकडाउन के कारण आजीविका के साधन छीन जाने पर ये अवसाद और परेशानी में वापस आए। क्वारंटाइन कैम्प में 14 दिनों के आवासन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा इनकी स्किल मैपिंग कराई गई और जिले में उद्यम स्थापित करने के लिए सुझाव लिए गए।

स्किल मैपिंग के दौरान मुख्य रूप से टेक्सटाइल एंड एपरिल, फूटवेयर, बम्बू एंड क्राफ्ट इत्यादि विधा में इनके पारंगत होने की जानकारी प्राप्त हुई. इन क्षेत्रों में इनकी पारंगता जानकार भविष्य में इन कामगारों से संपर्क करने के लिए उद्यम मित्र मंडल का निर्माण किया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा वापस लौटे कामगारों के लिए कोरोना जैसी ’आपदा’ में ’अवसर’ की तलाश करने का प्रयास किया था और उनका यह प्रयोग सफल हुआ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.