Breaking News

मोतिहारी में दवा फैक्ट्री पर ड्रग इंस्पेक्टर का छापा:अवैध तरीके से चल रही थी दवा फैक्ट्री

मोतिहारी के रघुनाथपुर ओपी क्षेत्र के ग्रामीण बैंक के पास ड्रग इंस्पेक्टर ने सम्पूर्ण आरोग्य केंद्र पर छापेमारी की। इस दौरान वहां से भारी मात्रा में डुप्लीकेट औषधि बरामद किया है। ड्रग इंस्पेक्टर को शिकायत मिली थी कि रघुनाथपुर क्षेत्र में हॉस्पिटल चलाया जा रहा है। जहां पर डुप्लीकेट दवा बनाया जाता है। उस पर विदेशी कंपनी का रैपर लगा कर ग्रामीण इलाकों में बेचा जाता हैं।

इस शिकायत पर गुरुवार को उक्त स्थल पर छापेमारी की गई। जब छापेमारी टीम क्लिनिक पर पहुंची तो काफी मश्शकत के बाद क्लिनिक का गेट खुला तब छापेमारी शुरू की गई। जहां छोटे बच्चे और महिला भी काम करती हुई मिली। एक-एक कर जब रूम की तलाशी ली गई तो छापेमारी टीम में शामिल सभी अधिलारी होश उड़ गए। वहां खाली दवा का बोतल, खुला हुआ टैबलेट, घोल बनाया हुआ मिठ्ठा, सत्तू, जवाई, सौंफ मिश्री, टिस्टिल वाटर, भारी मात्रा में दवा का रैपर, दवा सील करने वाला मशीन आदि बरामद हुआ है।

एक वर्ष से चल रहा था गोरख धंधा
खुद को डॉक्टर कह डुप्लीकेट दवा बनाने वाला डॉक्टर दिनेश कुमार चौधरी पटना से बीएएमएस की पढ़ाई किया था। एक वर्ष से यहां क्लिनिक खोल कर लोगों का इलाज करता था और दवा बना कर महंगे दाम पर बेचने का काम करता था। इसके साथ अन्य कई लोग शामिल है।

आयुर्वेद दवा बना लोगों की जिंदगी से खिलवाड़
खुद को डॉक्टर कह डुप्लीकेट दवा बना लोगो के जिंदगी से खिलवाड़ करता था, डा दिनेश चौधरी में बताया अपने साथ महिला डॉक्टर और पुरुष डॉक्टर को रखा था, क्लिनिक का बेहतर संचालन हो इसके लिए ग्रामीण इलाकों में दलाल रखा था जो गड़ीब भोली-भाली जनता को लेकर इसके पास सभी बीमारी का इलाज कराने लाता था।

क्या कहते है ड्रग इंस्पेक्टर
ड्रग इंस्पेक्टर दयानंद प्रसाद ने बताया कि छापेमारी में भारी मात्रा में नकली दवा पॉक करने वाला मशीन, खाली बोतल टैबलेट आदि बरामद किया गया है। जिसकी पूरी तरह जांच की जा रही हैं, इस धंधे में शामिल को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.