Breaking News

BJP का दावा- 23 अप्रैल को बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड:कुंवर सिंह जयंती पर फहराएंगे 75,000 तिरंगे

बीजेपी वीर कुंवर सिंह की जयंती पर भव्य कार्यक्रम करने जा रही है। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत BJP 23 अप्रैल को आरा में जयंती मना रही है। मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। पार्टी की तरफ से कार्यक्रम में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने गुरुवार को बताया कि इस दौरान 75 हजार राष्ट्रीय ध्वज एक साथ फहराए जाएंगे। उन्होंने ये संख्या और अधिक होने की बात कही है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि ये वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा। अभी तक ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है, वहां के एक कार्यक्रम में 50 हजार राष्ट्रीय ध्वज एक साथ फहराए गए थे।

धार्मिक-सामाजिक संगठन भी कर रहे हैं मदद
पार्टी को भरोसा है कि लक्ष्य पूर्ण होगा। उस दिन का कार्यक्रम एक नया इतिहास रचेगा। उस दिन दुनिया में एक रिकॉर्ड होगा। नित्यानंद राय ने बताया कि विजयोत्सव कार्यक्रम को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं आगे आकर इसे सफल बनाने में सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा और स्वागत में स्थानीय लोग जुटे हुए हैं।

गुमनाम सपूतों को अमृत महोत्सव में किया जा रहा है नमन
अमृत महोत्सव का आयोजन जिस सोच और संकल्प के साथ मनाने का निर्णय हुआ था। आज वह सोच और संकल्प के साथ सकारात्मक रूप से अपना लक्ष्य प्राप्त कर रहा है। आजादी की लड़ाई में वैसे वीर सपूतों जिन्होंने अपना बलिदान दिया, अपना सर्वस्व न्योछावर किया। लेकिन एक कालखंड और समय में वैसे महापुरुषों को इतिहास में जो स्थान मिलना चाहिए वो नहीं मिला। गुमनाम हो गए। ऐसे गुमनाम सपूतों को नमन किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.