Breaking News

पुरानी वर्दी देख ATS के एडीजी ने कहा- इसे बदलिए, मुजफ्फरपुर में टाउन थाना पर कर रहे निरीक्षण

मुजफ्फरपुर में गुरुवार को टाउन थाना पर ATS के एडीजी एस. शंकरन पहुंचे। उनके साथ IG पंकज सिन्हा और SSP जयंतकांत ने समेत सभी पुलिस अधिकारी मौजूद थे। टाउन थाना पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद लाइन में खड़े पुलिसकर्मियों से उन्होंने मुलाकात की। बारी-बारी से सभी इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर से हाथ मिलाया। उनसे पूछा कि कितने साल से पुलिस विभाग में हैं। फिर आगे बढ़े।

इसी दौरान एक SI से हाथ मिलाते हुए उनकी नजर SI के वर्दी पर गयी। उन्होंने कहा कि ये पुरानी हो गयी है। इसे बदलिए और नया लीजिये। वहीं SI एनके सिंह से हाथ मिलाते ही पूछा। कितने दिन में रिटायरमेंट है। ये प्रश्न सुनकर SI सकपका गए। लेकिन, खुद को संभालते हुए जवाब दिया कि सर, दो महीने में। एडीजी ने कहा कि मैं आपको देखते समझ गया था। कितने साल से पुलिस में नौकरी कर रहे हैं? SI ने कहा- सर, 40 साल हो गए। वाह! बहुत बढ़िया। फिर उन्हें बधाई और आगे के लिए शुभकामनाएं दी और टाउन थाना के इंसेक्टर ऑफिस में गए।

रजिस्टर और डायरी देखी

मुलाकात के बाद वे हाजत का जायजा लेने भी गए। हालांकि उस समय हाजत में कोई बन्द नहीं था। बाहर से देखकर फिर इंस्पेक्टर ऑफिस में गए। उन्होंने OD रजिस्टर, गुंडा पंजी, CD 1, रनिंग रजिस्टर समेत सभी विभागीय कागजात देखे। एक-एक कर सभी PSI और SI से अंदर में केस से सम्बंधित जानकारी ली। महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। इंस्पेक्टर ऑफिस में ही वे निरीक्षण कर रहे हैं। अंदर में किसी बाहरी या मीडिया के प्रवेश पर रोक है। विभागीय कार्य पूरा होने के बाद वे मीडिया के सवालों का जवाब देंगे।

37 पुलिसकर्मी एक साथ हुए थे सस्पेंड

पिछले दिनों भी ATS के एडीजी मुजफ्फरपुर में औचक निरीक्षण करने आये थे। रात में वे जिले के अधिकांश थानों का जायजा लेने पहुंचे। जहां उन्होंने कई पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से गायब पाय, कुछ को लापरवाही बरतते हुए देखा था। इसी आधार पर एसएसपी जयंतकांत ने एक साथ 37 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। सबपर लापरवाही और ड्यूटी से गायब होने का आरोप था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.