Breaking News

मुजफ्फरपुर यासिर ह’त्याकां’ड मामला, मुख्य आ’रोपी गोलू सिंह ने किया कोर्ट में सरेंडर, 3 अब भी फ’रार

मुज़फ़्फ़रपुर जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के छाता चौक पर हुए यासिर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोलू सिंह ने 3 माह बाद सरेंडर कर दिया है। आरोपी ने पुलिस से बचते हुए कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।

इसी दौरान उसने कोर्ट के समक्ष सरेंडर कर दिया है। केस के आईओ दारोगा संजीव कुमार दुबे ने बताया कि 7 जनवरी को वर्चस्व की लड़ाई में यासिर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली यासिर के सीने में लगी थी। जबकि, उसके साथी रेहान के गर्दन में गोली लगी थी।

उन्होंने बताया कि मामले में 5 आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। जबकि, 4 युवक फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि घटना में गोलू सिंह मुख्य आरोपी था। उन्होंने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पश्चिम व पूर्वी चंपारण, वैशाली, पटना समेत अन्य जिलों में छापेमारी की जा रही थी।

लेकिन, वह पकड़ में नही आ रहा था। इसको लेकर उसके आवास पर इस्तेहार भी चस्पाया गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस की बढ़ती दबिश को देखकर उसने सरेंडर कर दिया है। बताया कि 3 अन्य युवक मामले में फरार चल रहे है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दे कि 7 जनवरी को वर्चस्व को लेकर यासिर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.