Breaking News

मुजफ्फरपुर रेप पीड़ि’ता को मिल रही ध’मकी, पूर्व प्रमुख ने धम’काया- 50 हजार लेकर सेटल करो

मुजफ्फरपुर में ट्यूशन टीचर ने 6 सालों तक छात्रा से रेप किया। अब केस उठाने को लेकर उसके पति को धमकाया जा रहा है। 50 हजार में केस मैनेज करने को कहा जा रहा है। इस केस में रेप पीड़िता का कोर्ट में पुलिस ने 164 का बयान दर्ज कराया है। जिले के सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता की मेडिकल जांच भी करवायी गयी। वह 6 महीने की प्रेग्नेंट है। उसके साथ केस की IO सब इंस्पेक्टर संवेदना स्नेही, पीड़िता के पति और पिता भी थे।

मेडिकल जांच होने के बाद DSP मुख्यालय ने भी उससे कई बिंदुओं पर पूछताछ की।

पूर्व प्रमुख ने पति को उठवाने की दी धमकी

पीड़िता ने आरोपी ट्यूशन टीचर द्वारा उसके साथ किए गए घिनौनी करतूत की बात को दोहराया। उसने पूरा घटनाक्रम सिलसिलेवार तरीके से बताया। इस दौरान उसने पूर्व प्रमुख अनिल राम के खिलाफ भी बयान दिया। बताया कि किस तरह पूर्व प्रमुख ने उसके पति को धमकाया है। उस पर और उसके परिवार के लोगों पर केस मैनेज करने को लेकर दबाव बनाया। 50 हजार रुपए में केस मैनेज करने को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। बात नहीं मानने पर उठवा लेने की धमकी मिल रही है।

DSP मुख्यालय ने घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद IO को सभी बिंदुओं पर जांच करने का निर्देश दिया है। जिन-जिन के बारे में पीड़िता ने जिक्र किया है, उन सभी की संलिप्तता की जांच करने को कहा गया है। IO ने कहा कि वह वैज्ञानिक तरीके से भी आगे का अनुसंधान करेंगी। अगर संलिप्तता सामने आएगी तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।

आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।

पीड़िता ने कहा-सजा दिलवा कर रहूंगी

पीड़िता अपने बयान पर अडिग है। वहीं उसके पिता ने कहा कि आरोपी की हरकत के कारण समाज में बदनामी हुई है। अब उसे हर हाल में सजा दिलवा कर रहेंगे। उसके पति ने भी कहा कि पत्नी के कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.