Breaking News

BSF के जाली आईकार्ड के साथ हथियार तस्कर पकड़ाया

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) का फर्जी आई कार्ड बनाकर हथियार तस्कर घूम रहा था। देश के गृह मंत्रालय से जारी किए जाने वाले BSF के जाली आईकार्ड को हथियार तस्कर ने खुद से बनाया और उसका गलत इस्तेमाल कर रहा था। हथियार और गोलियों की तस्करी के लिए वो जहां भी घूमता, जाली आईकार्ड को अपने पास ही रखता है। दरअसल, बिहार STF की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई भाजेपुर जिले में आरा स्टेशन पर की है। यहां से एक साथ दो कुख्यात हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

इसमें एक का नाम विक्की तिवारी और दूसरे का नाम बिरमन तिवारी है। इन दोनों के बास से एक रेगुलर डीबीबीएल गन, 7.62MM की एक पिस्टल, 554, एक मैगजीन, BSF का जाली आईकार्ड, आर्म्स का 2 जाली लाइसेंस, कैश 700 रुपए और 2 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार विक्की तिवारी भोजपुर जिले के शाहपुर थाना के तहत वार्ड नंबर 7 के बड़ी समन का रहने वाला है। जबकि, बिरमन तिवारी रोहतास जिले के नोखा के गम्हरिया में वार्ड नंबर 13 का रहने वाला है।

पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

STF के अधिकारी के अनुसार ये दोनों ही काफी लंबे वक्त से हथियार और गोलियों की तस्करी कर रहे हैं। इनके पास से आर्म्स का दो फर्जी लाइसेंस मिला है। इसमें एक जम्मू काश्मीर और दूसरा नागालैंड का है। हथियार के फर्जी लाइसेंस के आधार पर ही दोनों तस्कर हरियाणा और पंजाब से बड़ी खेप में गोलियों की खरीददारी करते हैं। फिर बिहार के अलग-अलग जगहों पर इसकी सप्लाई करते हैं। फिलहाल इन दोनों को आरा में ही रखा गया है।

STF के साथ ही भोजपुर पुलिस की टीम इन दोनों से पूछताछ कर रही है। BSF के फर्जी आईकार्ड का इस्तेमाल ये कब से कर रहे थे? बरामद हथियार और गोलियों की खेप की सप्लाई कहां करने वाले थे? वो कहां जा रहे थे? इनके बिहार के अंदर और दूसरे राज्यों में इनके कनेक्शन में कौन-कौन लोग हैं? ऐसे कई सवाल हैं, जिनके जवाब को तलाशने के लिए पूछताछ की जा रही है। संभावना है कि पूछताछ के बाद कुछ बड़ा खुलासा हो सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.