शेखपुरा। एसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देशों के आलोक में श’राब की टोह में बुधवार की सुबह मुरारपुर गांव पहुंची कोरमा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस टीम ने एक शराब कारोबारी सुराजी राम और उसके पुत्र प्रदीप राम को एक पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर ली।छापामारी का नेतृत्व कोरमा थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार ने किया। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम गांव पहुंची ।तब बाप और बेटा भागने लगे।तब पुलिस टीम दोनो को खदेड़ना शुरू की।खदेड़ने के दौरान बदमाशों ने अपने कमर में रखे पिस्तौल और कारतूसों को फेंक दिया। पुलिस ने गिरफ्तार दोनो कारोबारियों को गिरफ्तार कर ली और पिस्तौल और गोलियों को जब्त कर ली।हालांकि छापामारी के दौरान पुलिस टीम को शराब हाथ नही लग सकी।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बाप बेटा के विरुद्ध देसी शराब बरामदगी के आधा दर्जन से अधिक मामले कोरमा थाना में अंकित है। कई मामलों में पुलिस और कोर्ट को दोनो की तलाश भी है।साथ ही ये दोनो कई बार जेल जा चुके हैं। गिरफ्तार बाप – बेटा के विरुद्ध कोरमा थाना में पुलिस ने आर्म्स एक्ट की एक प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।




Leave a Reply