साउथ फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa: The Rise) में एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लाखों दिलों को जीत लिया था. इसमें उनके दमदार अभिनय और ऐक्शन के लोग दीवाने हो गए थे. ऐसे में अब एक बार फिर से वो चर्चा में आ गए हैं और चारों ओर उनकी जमकर तारीफ हो रही है. इस बार कोई उनकी फिल्म नहीं है बल्कि वो तंबाकू ऐड को लेकर हैडलाइन्स में बरकरार हैं. उन्होंने तंबाकू का ऐड करने से मना (Allu Arjun Rejects Tobacco Ad) कर दिया है, जिसके लिए उन्हें मोटी रकम मिल रही थी. उन्होंने पैसे के बारे में ना सोच कर देश के लोगों की भलाई के बारे में सोचा. इससे उनकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ की जा रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तंबाकू की एक कंपनी ने अपने प्रोडक्ट को एंडोर्स करने के लिए अल्लू अर्जुन को ऑफर दिया था और वो उसके लिए उन्हें मोटी रकम भी देने के लिए तैयार थी. लेकिन एक्टर ने एक पल भी बिना गंवाए ऑफर को ठुकरा दिया . इससे एक बात तो साफ जाहिर है कि उनके लिए रकम बाद में पहले जिंदगी जरूरी है. उनके इस फैंसले से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है, लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं साथ ही बॉलीवुड स्टार्स को जमकर लताड़ रहे हैं. क्योंकि सलमान, अजय देवगन, अमिताभ बच्चन औक रणवीर कपूर जैसे सुपरस्टार्स पान मसाला का ऐड करते हैं.
अल्लू अर्जुन नहीं चाहते हैं कि उनके फैंस उनके ऐड को देखकर तंबाकू खाना शुरू कर दें. इसलिए एक्टर ने बिना देरी किए ही इस ऑफर को ठुकरा दिया. ये देश के उज्जवल भविष्य की ओर एक्टर का सराहनीय कदम है. इससे होने वाले नुकसान से लोगों को अल्लू अर्जुन ने बचा लिया.
मीडिया रिपोर्ट्स में सोर्स के हवाले से कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन तंबाकू या ऐसी कोई भी चीज का सेवन नहीं करते हैं और इसलिए ही उन्होंने तुरंत इस ऑफर को ठुकरा दिया. वो भले फिल्मों में स्मोकिंग करते नजर आते हैं, लेकिन रियल लाइफ में वो उससे कोसों दूर रहते हैं. फिल्मों में स्मोकिंग करने को लेकर एक्टर कहते हैं कि इस पर उनका कोई कंट्रोल नहीं है कि वो इसके लिए कुछ कर सकें. लेकिन उनसे जहां भी जितना भी हो पाता है वो इसे करने से बचते हैं. रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि वो किसी भी एंडोर्स को सोच समझकर ही साइन करते हैं. वो नहीं चाहते हैं कि उनके किसी भी काम से फैंस मिसगाइड हों या अपना रास्त भटकें.
ये स्टार्स भी ठुकरा चुके हैं ऑफर
आपोको बता दें कि अल्लू अर्जुन से पहले कई स्टार्स रहे हैं, जिन्होंने तंबाकू प्रोडक्ट का विज्ञापन करने से इनकार किया है और मोटी रकम को मोह नहीं किया है. इसमें एक्ट्रेस साई पल्लवी, विराट कोहली, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सचिन तेंदुलकर जैसे कई स्टार्स के नाम शामिल हैं.



Leave a Reply