नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी इन दिनों छाई हुई है। इंडियन आइडल के सेट पर आज दोनों की शादी होगी। इसी बीच शो से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसे सोनी टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में विशाल ददलानी, आदित्य से कहते हैं कि तुम्हें नेहा से शादी करने के लिए एक शक्ति परीक्षा देनी होगी। इसके बाद विशाल, आदित्य को एक टास्क देते हैं। विशाल 2 वॉकिंग बॉल मंगाते हैं और एक में खुद अंदर जाते हैं और दूसरे में आदित्य को भेजते हैं। इसके बाद दोनों एक दूसरे को ट’क्कर देते हैं और विशाल की ट’क्कर से आदित्य गि”र जाते हैं।तो विशाल की इस परीक्षा में आदित्य फेल तो हो गए, लेकिन क्या इससे दोनों की शादी में कोई फर्क पड़ेगा ये तो आज के एपिसोड में पता चलेगा।

वैसे बता दें कि आदित्य ने ये क्लीयर कर दिया है कि शो में दोनों की शादी जो हुई है वो रियल नहीं है। दोनों ने सिर्फ शो के एक कॉन्सेप्ट के लिए फेक शादी की है।आदित्य ने कहा, ‘मैं अपनी जिंदगी का इतना बड़ा फैसला लूंगा तो खुद इसकी अनाउंसमेंट करूंगा। शादी, मेरे लिए एक बहुत बड़ा फैसला है। मैं इसे छुपाउंगा नहीं। ये सब एक मजाक के तौर पर शुरू हुआ था जिसे लोगों ने गंभी’रता से ले लिया। कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बहुत कुछ चल रहा है जो गलत है। कोई भी मीडिया पर्सन हमारे पास सच्चाई जानने के लिए नहीं आया। ये सब सिर्फ एक रिएलिटी शो की टीआरपी के लिए किया गया। शो के मेकर्स ने हमसे जो करने को कहा, हमने वो सब किया। लेकिन वो सब मजाक में था।’




Leave a Reply