लंबे समय से सलमान खान के फैन्स को बिग बॉस 13 के विजेता के नाम का ऐलान का इंतजार था। कल शाम आखिरकार उनका यह इंतजार खत्म हो गया। सिद्धार्थ शुक्ला इस सीजन के विनर घोषित हो चुके हैं। शो में टॉप 2 फाइनलिस्ट सिद्धार्थ और असीम रियाज थे, लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला ने उन्हें मात देकर इस ट्रॉफी पर अपना कब्जा कर लिया है। पढ़ें बिग बॉस के लाइव अपडेट-
12.35PM: सिद्धार्थ शुक्ला बने इस सीजन के विनर।
12.30PM: दोनों कंटेस्टेंट घर से बाहर निकल कर स्टेज पर आए।
12.20PM: सिद्धार्थ, असीम ने बंद की घर की लाइट्स।
12.15PM: सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस।

12.08PM: शहनाज गिल हुईं घर से बेघर, सिद्धार्थ शुक्ला को गले लगाकर किया बाय।
11.45PM: रश्मि देसाई हुईं घर से बेघर।
11.30PM: असीम रियाज और रश्मि देसाई में से कोई एक होगा घर से बेघर।
11.00PM: आरती सिंह हुईं घर से बेघर
10.40PM: हरभजन सिंह और मोहम्मद कैफ ढोल के साथ गए बिग बॉस के घर के अंदर।
10.30Pm: हरभजन सिंह और मोहम्मद कैफ ने सलमान खान के साथ खेला क्रेकेट।
9.50PM: पारस छाबड़ा 10 लाख रुपए लेकर घर से बाहर निकले।
9.28PM: अपनी मां को देखकर फूट-फूटकर रोने लगीं रश्मि देसाई।
9.20PM: कंटेस्टेंट्स को दिखाए परिवार के वीडियो क्लिप्स।


9.15PM: सभी कंटेस्टेंट्स एक साथ घर के गार्डन एरिया में बैठे जहां बिग बॉस सभी से बात कर रहे हैं।
9.10PM: शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला से कर रही हैं अपनी दिल की बात।
9.05PM: सलमान खान ने शो के 6 फाइनलिस्ट को इंट्रोड्यूज कराया।
9.00PM: सलमान खान ने अपनी परफॉर्मेंस से दिखाई इस सीजन की पूरी जर्नी।
8.40PM: शो से सलमान खान का लुक आया सामने। सलमान फिनाले में ब्लैक कलर के सूट में आए। सलमान काफी डैशिंग लग रहे हैं।

Share this post:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email



Leave a Reply