Breaking News

सुबह 11.45 बजे के बाद नहीं चलेगी कोई क्लास, पटना के स्कूलों में गर्मी को लेकर हाई अलर्ट

प्रचंड गर्मी को लेकर स्कूलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अब कोई भी शैक्षणिक क्लास 11.45 के बाद नहीं चलेगी। प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए मनमानी करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। पटना में गर्मी का प्रभाव दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है, इसे लेकर ही स्कूलों को विशेष निर्देश दिया गया है। आदेश साेमवार 18 अप्रैल से प्रभावी होगा।

बच्चों के खतरे को लेकर अलर्ट

पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने जिले के सभी विद्यालयों में सभी विद्यालयों में सुबह 11.45 बजे के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया है। डीएम का कहना है कि यह आदेश अधिक तापमान और विशेष रूप से दोपहर के समय अधिक गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को लेकर जारी किया गया है।

नहीं चलेगी स्कूलों की मनमानी

डीएम ने आदेश में कहा है कि मौसम काफी प्रतिकूल है, ऐसे में मौसम में बच्चों को बड़ा खतरा है। आदेश में कड़ा निर्देश है कि जो भी मनमानी करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह प्रतिबंध प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित जिले के सभी विद्यालयों पर लागू होगा। यह आदेश 18 अप्रैल से लागू होगा।

डीएम ने विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करने का आदेश दिया है। डीएम ने आदेश में कहा है कि कि बच्चों का स्वास्थ्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसके लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्ध है। पौने बारह बजे पूर्वाह्न के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.