Breaking News

बोचहां में जीतने के बाद तेजस्वी यादव हैं बहुत खुश

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज दिल्ली से पटना पहुंचे. जहां राजद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.  तेजस्वी यादव ने कहा कि इस प्रचंड जीत के लिए हम बोचहां की जनता को धन्यवाद देते है. यह जीत जनता की जीत है मुद्दे की जीत है. महंगाई और बेरोजगारी को लेकर लोग मौजूदा सरकार से तंग आ चुके है. इस परिणाम से नीतीश जी काफी खुश हैं.  लेकिन यह अहंकार की भी हार है जिस प्रकार एकमत होकर एटूजेड लोगों ने गोलबंद होकर राजद के प्रत्याशी अमर पासवान को वोट दिया और उनकी जीत हुई.

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने सरकार को डंडा मारने का काम किया है सबक सिखाने का काम किया है।. थाना, ब्लॉक में जाकर देखिए जल्दी काम ही नहीं होगा. लोग इस सरकार से ऊब चुके है. हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है. बिहार की जनता ने राजद पर भरोसा जताया है. यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है इस पर हमलोगों को काम करना है सबकों सम्मान, सबकों अधिकार देने का काम करेंगे. पुलिस विधायकों के बात नहीं सुनते है.

आपको बता दें की बोचहां विधानसभा सीट पर आरजेडी के अमर पासवान जीते हैं. उन्होंने बीजेपी की बेबी कुमारी को 36 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी. इस सीट को बचाने के लिए बीजेपी ने कई केंद्रीय मंत्रियों को लगाया था, बावजूद इसके लालू की पार्टी को मिली जीत न केवल बीजेपी बल्कि सत्ताधारी एनडीए के लिए तगड़ा झटका मानी जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.