Breaking News

शहर के बैंकों में फायर सेफ्टी एक्सपायर्ड सिलेंडरों के भरोसे, वर्षों पहले कराई गई थी इनकी रिफिलिंग

आग से बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है, लेकिन शहर में स्थित कई बैंक आग से बचाव को लेकर उदासीन हैं। आग से निपटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। जिले में लगातार घटती अगलगी की घटना को लेकर दैनिक भास्कर टीम ने शनिवार को जिले के तीन बैंकों का पड़ताल किया। जिसमें चौंकाने वाला मामला सामने आया।

पड़ताल में तीन में से दो बैंकों में लगे फायर सेफ्टी सिलेंडर एक्सपायर्ड पाए गए। भगवान करें ऐसा न हो, लेकिन अगर बैंको में आग लग जाती है तो शोर मचाने और अग्निशमन विभाग को सूचना देने के अलावे बैंक प्रबंधन कुछ नहीं कर सकता है। घटना घटने के बाद तमाम कागजात और रुपए जल जाएंगे। जिससे प्रबंधन को काफी नुकसान हो सकता है, लेकिन फिर भी आग से बचाव को लेकर बैंक प्रबंधन उदासीन है।

बैंक ऑफ इंडिया में लगे हैं पांच फायर सेफ्टी सिलेंडर, दो एक्सपायर्ड मिले

बैंक ऑफ इंडिया में लगे एक्सपायर्ड फायर सेफ्टी सिलेंडर

बैंक ऑफ इंडिया में लगे एक्सपायर्ड फायर सेफ्टी सिलेंडर

समय दोपहर के 1:30 बज रहा था। दैनिक भास्कर की टीम सबसे पहले शहर के महाराजगंज स्थित बैंक ऑफ इंडिया में पहुंची। पहुंचते ही सबसे पहले कैम्पस में लगे फायर सेफ्टी सिलेंडर की जांच की। जांच के दौरान सिलेंडर एक्सपायर्ड पाया गया। कैम्पस में लगे सिलेंडर पर चिपके स्टीकर के अनुसार 2018 में ही रिफिलिंग कराया गया था। 2021 के अंत में सिलेंडर काे फिर से रिफलिंग कराना था, लेकिन अब तक नहीं कराया गया है।

इसके बाद टीम ने बैंक मैनेजर से मिलने की कोशिश की, लेकिन मैनेजर ऑफिस में नहीं थे। किसी काम से बाहर निकले थे। फिर कर्मियों से पूछताछ की गई तो बताया गया कि पांच फायर सेफ्टी सिलेंडर लगे हैं। जिसके बाद एक अन्य सिलेंडर की जांच टीम द्वारा किया गया। वह भी एक्सपायर्ड पाया गया। जबकि तीन सिलेंडर अंदर लगे हुए थे। सिक्योरिटी रिजन के कारण टीम अंदर नहीं गई।

पीएनबी बैंक में लगे 6 फायर सेफ्टी सिलेंडर सही, फायर अलार्म भी ठीक

पीएनबी बैंक में लगे फायर सेफ्टी सिलेंडर

पीएनबी बैंक में लगे फायर सेफ्टी सिलेंडर

दैनिक भास्कर की टीम बैंक ऑफ इंडिया में पड़ताल करने के बाद दोपहर 1:42 बजे पीएनबी बैंक पहुंची। जहां कैम्पस में लगे दो फायर सेफ्टी सिलेंडर की जांच की गई। जांच के दौरान दोनों सिलेंडर सही पाए गए। इसके बाद मैनेजर से मुलाकात करने की कोशिश की गई, लेकिन पीएनबी बैंक के मैनेजर ऑफिस में उपस्थित नहीं थे। काम से बाहर निकले थे।

फिर एक कर्मी से पूछताछ की गई ताे उन्होंने बताया कि बैंक में छह फायर सेफ्टी सिलेंडर लगे हैं। सभी ठीक हैं। इसके साथ-साथ फायर अलार्म भी सही है। जल्द ही सभी को रिफलिंग कराया गया। पड़ताल में पीएनबी बैंक प्रबंधन आग से बचाव को लेकर सजग दिखा।

कैनरा बैंक में लगे हैं तीन फायर सेफ्टी सिलेंडर, दो एक्सपायर्ड पाए गए

कैनरा बैंक में रखे एक्सपायर्ड फायर सेफ्टी सिलेंडर

कैनरा बैंक में रखे एक्सपायर्ड फायर सेफ्टी सिलेंडर

बैंक ऑफ इंडिया व पीएनबी बैंक के पड़ताल करने के बाद दैनिक भास्कर की टीम 1:58 बजे कैनरा बैंक पहुंची। पहुंचने के बाद कैम्पस में लगे दो फायर सेफ्टी सिलेंडर की जांच की गई। जांच के दौरान दोनों एक्सपायर्ड पाया गया। जिसके बाद मैनेजर से इस संबंध में जानकारी लेने की कोशिश की।

पहले बैंक मैनेजर भड़कते हुए बोले कि आपको इसकी जानकारी क्यों चाहिए? जब टीम ने उन्हें समझाया तो दो मिनट का वक्त मांगा। फिर दो मिनट इंतेजार करने के बाद टीम मैनेजर से पूछताछ की। जिसके बाद उन्होंने बताया कि तीन फायर सेफ्टी सिलेंडर लगे हैं। जब दो को एक्सपायर्ड होने की बात कही गई तो उन्होंने कुछ जवाब नहीं दिया। फायर अलार्म सिस्टम के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि ठीक है।

बैंकों का होगा ऑडिट, 15 दिन के अंदर रिफिलिंग कराने का दिया जाएगा निर्देश
‘इस संबंध में जिला अग्निशमालय पदाधिकारी मनोज कुमार परवाना ने बताया कि बैंकों का ऑडिट किया जाएगा। 15 दिन के अंदर रिफलिंग कराने का निर्देश दिया जाएगा। वैसे आग से बचाव को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिष्ठानों का ऑडिट कर फायर सेफ्टी उपकरण लगाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.