Breaking News

मुजफ्फरपुर में आग लगने से करीब 6 घर खा’क, घर के भी’तर सिलेंडर वि’स्फोट भी हुआ

मुज़फ़्फ़रपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव कटहा में शनिवार को अचा’नक से आग लग गई। इस दौरान एक घर के भीतर गैस सिलेंडर भी वि’स्फोट हो गया। इस दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक घर धु धुकर जलकर राख हो गया। घर मे रखे अनाज, बर्तन, कपड़ा सहित अन्य समान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

सबसे पहले ताहिर साह के घर मे आग लगी। आग लगने के बाद घर मे रखे गैस सिलिंडर भी वि’स्फोट कर गया। देखते ही देखते कुछ ही देर में आसपास के 11 परिवार का घर जल गया। लोगो ने इसकी सूचना करजा थाना व फायर ब्रिगेड को दिया। यहां फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोगो के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। बताया गया कि आग मो मुस्तुफा साह, मो शमशाद साह, मो इसलाम साह, मंसूर आलम, मो रसीद, जाहिर साह, रहमत साह, मो ताहीर साह, मो कादिर साह, मो फरीद साह, मो सागीर के घर मे लग गई।

इधर, सूचना पर पहुंची करजा पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। उधर बड़कागाँव दक्षिणी पंचायत के भड़ड़ा में अचानक आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गया। घर मे रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित अन्य समान जल कर खाक हो गया। यहाँ आग लगने का कारण पता नही चला। सूचना पर पहुँची फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोगो के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इसमे मो असलम, मो कलाम, मो हसनैन शामिल हैं। वही CO सतीश कुमार ने दोनो जगहों पर पहुँच तत्काल पीड़ित को राशन, तिरपाल व्यवस्थित करवाया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.