Breaking News

समस्तीपुर में बस-ट्रक में भि’ड़ंत, 24 घा’यल

समस्तीपुर के दलसिंहसराय एनएच 28 पर ढेपुरा गांव के राजीव लाइन होटल के पास मंगलवार की देर रात बस और ट्रक की टक्कर में 24 लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगो की मदद से पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने 10 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। वहीं अस्पताल में बाकी बचे इलाजरत ज’ख्मी प्राथमिक उपचार के बाद अपने-अपने घर चले गए

घायलों का नाम
घायलों में लोगों में दधिया बेलारी गांव निवासी सुबोध राय (35), गुड्डू कुमार (22), प्रमोद राय (42), चंदन कुमार (18), अमरेश कुमार रंजन (24), अमरजीत राय (34), दशरथ राय (64), जनक दास (60), उपेन्द्र राय (36), अजय कुमार (27), गौतम प्रसाद यादव (45), दिलीप राय (36), स्वरूप राय (60), देवेंद्र राय (50), रामप्रीत राय (62), शम्भूपट्टी निवासी अनिल कुमार साह (52) मुकुंदपुर निवासी गोपाल कुमार (32), धीरज कुमार (14), कृष्णदेव राय (79), दशरथ राय (60), विशाल कुमार (18), राम शोभित राय (40), कल्याणपुर निवासी सोनू कुमार की पत्नी कामनी देवी (24) शामिल हैं।

डढ़िया बेलारी गांव लौट रहे थे सभी
घटना को लेकर बताया जाता है कि सभी बस सवार लोग तेघरा के अयोध्या गंगा घाट से दाह संस्कार में शामिल होकर डढ़िया बेलारी गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ढ़ेपुरा राजीव लाइन होटल के पास एक ट्रक से टक्कर हो गई। घटना के बाद जुटे लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.