Breaking News

बिहार : मंदिर का ताला तो’ड़ 10 लाख की सोने की मूर्ति उ’ड़ाई

सीवान में एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के टरवा में सोमवार रात्रि अज्ञात चोरों ने मंदिर में मौजूद बजरंगबली की सोने की मूर्ति चोरी कर ली गई। मंदिर परिसर में भगवान की मूर्ति चोरी की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में खासा नाराजगी देखी जा रही है।

बताया जाता है कि सोमवार की रात्रि चोरों ने मंदिर का दरवाजा तोड़कर अपने सिंघासन पर बिराजमान बजरंगबली की मूर्ति के इर्दगिर्द लगाये गये कांच के बैरिकेड तोड़कर चोरी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंदिर निर्माता सह पूर्व प्रधानाध्यापक पी.एन ओझा ने बताया कि जब मैं पूजा करने मंदिर परिसर में गया तो हनुमान जी की सोना की मूर्ति गायब थी,ये देख कर दंग रह गया,जब और करीब गया तो मूर्ति के सुरक्षा के लिहाजे से लगाई गई कांच के बैरिकेड को उखाड़ कर सोने का हनुमान जी का मूर्ति चोरी कर लिया गया था।

साल 2012 में लगाई गई थी सोने की मूर्ति

साल 2012 में सोने का हनुमानजी की का मूर्ति 1 लाख 55 हजार में खरीदा गया था। जिसका वजन 400 ग्राम था, हालांकि अब के हिसाब से चोरी की गई मूर्ति की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक के बताई जा रहे है। इधर मंदिर में मूर्ति चोरी की खबर पूरे क्षेत्र में आग के तरह फैल गई, ग्रामीणों ने कहा कि जब चोर मंदिर में रहने वाले भगवान को नहीं छोड़ रहे है तो आम लोगों की घरो की क्या अपेक्षा की जा सकती है। चोरी की सूचना मंदिर निर्माता ने थानाध्यक्ष अजित कुमार सिंह को दिया। इधर चोरी की घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर ही है।

भगवान को भी नहीं छोड़ रहे चोर

कलयुग में लोग इतना लोभी हो गये है कि कब किस हद तक गिर जाये का अंदाजा लगाना बहुत कठिन है। धन के लोभ में कलयुगी इंसान भगवान को भी निशाना बनाने के कोई कर कसर नहीं छोड़ रहे है। मानवता कितना हद तक गिर गई है की मंदिर में चोरी गई भगवान की सोने की मूर्ति से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.