Breaking News

मुजफ्फरपुर में ACMO को मिला सिविल सर्जन का प्रभार, CS डॉ. कुमार को लापरवाही के चलते किया गया था सस्पेंड

मुजफ्फरपुर में सदर अस्पताल के ACMO डॉ. सुभाष प्रसाद सिंह को सिविल सर्जन का प्रभार दिया गया है। अगले आदेश तक वे सिविल सर्जन के चार्ज में रहेंगे। उक्त निर्देश क्षेत्रीय अपर निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, तिहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर द्वारा जारी किया गया है। साथ ही निलंबित CS डॉ. बीरेंद्र कुमार को अविलंब प्रभार सौंपने को कहा गया है।

प्रभार सौंपने के बाद उन्हें पटना स्थित मुख्यालय में अगले आदेश तक रहने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि AES/JE की समीक्षा बैठक में वे बिना सूचना के अनुपस्थित थे। जांच में पाया गया कि वे जिला मुख्यालय से भी गायब है। और इसकी जानकारी उन्होंने विभाग को नहीं दी है। इसी लापरवाही के कारण उन्हें तत्काल प्रभार से बिहार सरकार के उप सचिव ने सस्पेंड कर दिया था।

अभी गर्मी की धमक जैसे-जैसे बढ़ रही है। जिले में AES और चमकी बुखार के मरीजों में बढ़ोतरी होने लगी है। इस परिस्थिति में सिविल सर्जन की ये लापरवाही घातक साबित हो सकती है। इसलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया। अब नए प्रभारी सिविल सर्जन को इस बीमारी से रोकथाम और जागरूकता को लेकर अभियान चलाना एक चुनौती साबित हो सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.