Breaking News

मुजफ्फरपुर में नाबालिग से रे’प का प्रयास, बीचबचाव करने गए भाई का सिर फो’ड़ा

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में देर रात नाबालिग से रेप का प्रयास किया गया। उसके शोर म’चाने पर किशोरी का भाई बीच बचाव करने गया। आरोपी को दबोचने की कोशिश की। लेकिन, उसने ईंट से मा’रकर उसका सि’र फो’ड़ दिया। हालांकि हल्ला हंगामा सुनकर आसपास के लोग जुट गए और आ’रोपी को दबोच लिया। उसकी पिटाई भी की। सूचना मिलने पर अहियापुर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ कर नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है। युवक बार-बार अपना नाम बदलकर बता रहा है। थानेदार ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बनारस का रहने वाला है। उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बताया कि आरोपी युवक 10 वर्षों से अहियापुर में ही रहता है। किशोरी के पिता ने ही उसकी नौकरी एक पेट्रोल पंप पर लगवा दी थी। जाना पहचान होने के कारण वह अक्सर किशोरी के घर पर आता जाता था। देर रात भी उसके घर पहुंचा। फिर उसने पीड़िता के साथ जोर जबरदस्ती की। उसके साथ रेप करने का प्रयास करने लगा। लेकिन, किशोरी के शोर मचाने पर वह पकड़ा गया। पीड़िता की तरफ से थाना में आवेदन देने की कवायद की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.