दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट। दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच पर बबुरबन्नी चौक के समीप तेज रफ्तार से आ रही एक कन्टेनर ट्रक ने बाईक सवार युवक को रौंद दिया। जिससे बाईक सवार एक बच्चे की मौके पर ही मौत हुई हैं। जबकि मां की मौत इलाज़ के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई हैं।वहीं बाईक चला रहे बच्चे की चाचा की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना के बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया हैं। हालांकि मृतक की पहचान बोचहां थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई हैं। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि कन्टेनर ट्रक ठोकर मारने के बाद भाग निकला।मृतक की बाईक जब्त कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार मृतक मां और बेटे की शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया हैं। जख्मी हुए बाईक चालक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।



Comment here