Breaking News

पूर्व IPS रामचंद्र खान का हार्ट अटैक से निधन

बिहार के चर्चित आईपीएस अफसर रहे रामचंद्र खान (Ramchandra Khan) का निधन हो गया. 80 साल की उम्र में पूर्व IPS रामचंद्र खान का पटना के एक अस्पताल में हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई. पुलिस सेवा से रिटायर होने के बाद रामचंद्र खान गांधीवादी विचारकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक जीवन में सक्रिए रहे. ख्यात लेखिका उषा किरण खान रामचंद्र खान की पत्नी हैं.

वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेश्वर वात्सायन कहते हैं कि अपने जमाने के बेहद चर्चित IPS रहे RamchandraKhan साहब नहीं रहे. देर रात पटना में ह्रदय गति रुक जाने के बाद अस्पताल में निधन हुआ. अभी दो हफ्ते पहले ही तो मिले थे. DPS पटना के ओनर संजीव सिंह जी ने कुछ लोगों को डिनर पर बुलाया था. तब रामचंद्र खान साहब भी थे. हाथ में छड़ी थी, लेकिन शेष बिलकुल फिट थे.

बता दें कि रामचंद्र खान (Ramchandra Khan) की गिनती बिहार के सख्त IPS अधिकारियों में होती थी. रामचंद्र खान बिहार के दरभंगा जिला के किरतपुर प्रखंड के रहने वाले थे. उनकी बेटी अनुराधा शंकर भी मध्य प्रदेश में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं. पूर्व IPS रामचंद्र खान को एक पुत्र और एक पुत्री हैं. वहीं बिहार की ख्यात लेखिका उषा किरण खान रामचंद्र खान की पत्नी हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.