Breaking News

शहाबुद्दीन फैमिली v/s खान ब्रदर्स के वर्चस्व की लड़ाई

रईस खान पर जानलेवा हमले के बाद अब सीवान में यह मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब पर प्राथिमिकी के बाद उसकी मां ने अपने साथ नाइंसाफी होने पर सीवान छोड़ने की बात कही थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रईस ने आरोप लगाया है कि सीवान छोड़ने की धमकी देने वाले चाहते हैं कि मैं इस्लाम छोड़ दूं।

अपने ऊपर जानलेवा हमले की निंदा करते हुए रईस खान ने कहा, ‘मैं बेवकूफ नहीं हूं कि किसी को फंसाऊंगा। राजनीति करने का सबको अधिकार है।’ मो. शहाबुद्दीन पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘तब चुनाव के दौरान उन्होंने मेरे पिता का अपहरण करवाया था। उन्हीं के इशारे पर पिता को 5 गोली मारी गई थी। शुक्र था बच गए। अब मेरे ऊपर कातिलाना हमला किया गया है। पुलिसिया जांच में सब साफ हो जाएगा।’

ओसामा शहाब और रईस खान

ओसामा शहाब और रईस खान

ओसामा समेत 8 के खिलाफ दर्ज है प्राथमिकी

मामले में रईस खान ने RJD के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब सहित 8 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जहां उनके परिवार ने न्याय नहीं मिलने पर सीवान छोड़ने की बात कही थी। मामले में गुरुवार को प्रेसवार्ता के दौरान उनकी पत्नी हेना शहाब ने कहा था कि मुझे न्याय नहीं मिलेगा तो मेरा परिवार सीवान छोड़ देगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रईस खान ने कहा, ‘सीवान छोड़ने की धमकी देने वाले चाहते हैं कि मैं इस्लाम छोड़ दूं। क्या सीवान में किसी दूसरे मुसलमान को राजनीति करने का हक नहीं है। अगले चुनाव में पूरी मजबूती के साथ दावेदारी पेश करूंगा। मेरी हत्या की प्लानिंग कुछ दिनों से की जा रही थी। परंतु मेरे ऊपर मेरे समर्थकों और जनता-जर्नादन का आशीर्वाद है।’

SIT कई ठिकानों पर कर रही है छापेमारी

मामले में गठित विशेष टीम और SIT आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। हालांकि, पुलिस कामयाबी के संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। बताते चलें कि सोमवार की रात्रि तकरीबन 11:30 बजे MLC का चुनाव खत्म होने के बाद रईस खान के अपने घर सिसवन ग्यासपुर लौटते वक्त अपराधियों ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महुअल गांव के पास गोलीबारी की थी। जिसमें रईस खान तो बच गए, परंतु दो अन्य समर्थक सहित 6 लोग घायल हो गए थे। जबकि एक अन्य की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.