हरियाणा से एक शख्स बिना हैंडल वाली साइकिल चलाकर दिल्ली पहुंचा है। उसका दावा है कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद देने पहुंचा है। उसका यह भी दावा है कि वह हनुमान भक्त है।

Delhi Assembly Election 2020 LIVE :
- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में भी ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 16 फरवरी को सुबह 10 बजे होगा। यह जानकारी मनीष सिसोदिया ने पत्रकार वार्ता करके दी। उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल के साथ पूरी कैबिनेट शपथ लेगी।
- बुधवार को अरविंद केजरीवाल के घर पर हुई विधायकों की बैठक में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुना गया है। बैठक में मौजूद सभी 62 विधायकों ने केजरीवाल को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना।
- कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी से जीत हासिल करने वालीं आतिशी ने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया में कहा कि यह पिछले पांच साल के दौरान AAP सरकार के कार्यों की जीत है। पिछले पांच सालों के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम हुआ है।
- इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की थी। 16 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा की संभावना है, जिसमें अरविंद केजरीवाल सीएम पद की शपथ लेंगे।
-
- समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, आगामी 16 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
- इसी के साथ आम आदमी पार्टी के सभी नवनिर्वाचित 62 विधायकों की बैठक अरविंद केजरीवाल के आवास पर बुलाई गई है। जिसमें विधायक दल का नेता चुने जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
- दिल्ली की जनता ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर विश्वास जताया है। केजरीवाल सरकार के पांच साल में किए गए विकास कार्यों का जादू इस कदर चला कि आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में 62 सीटें जीतकर जबर्दस्त सफलता का इतिहास दोहरा दिया है।
- इस चुनाव में कांग्रेस इस बार भी खाता नहीं खोल सकी।
- भाजपा को वोट प्रतिशत में बढ़ोत्तरी के साथ पांच सीटों का भी फायदा हुआ। उसे आठ सीटें मिली हैं।
- दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल के बिजली, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कामों और महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के फैसले को भरपूर समर्थन दिया है। यही वजह है कि आप अपना जनाधार बरकरार रखने में कामयाब रही।
- इस बीच ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए कहा कि हनुमान जी ने भाजपा की लंका में आग लगा दी। बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान हनुमान का कई बार जिक्र आया। भाजपा और AAP दोनों तरफ के नेताओं ने इस मुद्दे पर जमकर हमला बोला।




Leave a Reply