महिला मित्र की ह’त्या के मा’मले में फं’से रिटायर डीएसपी उत्तीम सिंह ने आखिरकार सच कबूल लिया। 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर आये उत्तीम सिंह से जब पुलिस ने सवाल-जवाब करने शुरू किये तो उनके होश फा’ख्ता हो गये। उत्तीम सिंह सोच भी नहीं सकते थे कि उन्हीं के मक”हमे के जूनियर अफसर उनसे सच उगलवा लेंगे। पत्रकारनगर थानेदार के मुताबिक रिटायर डीएसपी ने कहा ‘संपत्ति में हिस्सा मांग रही थी, इसलिए मा’र डाला।’ इतना कहने के बाद वे चुप हो गये। उन्होंने आगे बताया कि वह महिला उन्हें शादी करने के लिए द’बाव बना रही थी। उनसे रुपये की डिमांड किया करती थी। इस कारण उत्तीम सिंह त’नाव में थे। उन्होंने हाजीपुर में ह”त्या कर शव को गंडक नदी में फें’कने की बात स्वीकार की है। अब पटना पुलिस रिटायर डीएसपी की निशानदेही पर श’व की तला’श करने के साथ ही दोबारा घ’टनास्थल पर भी जा सकती है। पुलिस के आला अफसर बुधवार को भी रिटायर डीएसपी से पूछताछ कर सकते हैं।


ऑडियो सुनाया गया तो डीएसपी के प’सीने छूट गये
सूत्रों की मानें तो शुरुआती दौर में रिटायर डीएसपी ने पुलिस टीम के सामने चुप्पी साध रखी थी। लेकिन जब उन्हें महिला से बातचीत का ऑडियो सुनाया गया तब उनके पसीने छू’टने लगे। रिटायर डीएसपी को उनके द्वारा बोली गयी आ’पत्तिजनक बातें भी बतायी गयीं। कभी उत्तीम सिंह पत्रकारनगर थाने के बगल में स्थित अगमकुआं थाने के थानेदार हुआ करते थे। यदा-कदा उनका आना-जाना इस थाने में लगा रहता था। उस वक्त उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि इसी थाने में उन्हें एक बं’दी की तरह रात बितानी पड़ेगी। उत्तीम सिंह मंगलवार की रात थाने के एक कमरे में चुपचाप बैठे रहे। रोटी, दाल और सब्जी खाकर उन्होंने रात गुजारी।

सवाल-जवाब
पुलिस :- आपने ह’त्या की है ?
उत्तीम सिंह :- नहीं। मैं शामिल नहीं हूं।
पुलिस :- यह ऑडियो किसका है। आपसे बात होती थी। आखिरी बार भी बात हुई है। आप इनकार कैसे कर रहे हैं। (इसके बाद पुलिस ने पूरा ऑडियो सुनाया, जिसमें उत्तीम सिंह महिला से बात कर रहे हैं)
उत्तीम सिंह :- संपत्ति में हिस्सा मांग रही थी, इसलिए मा’र डाला। पुलिस :- ला’श कहां है ?
उत्तीम सिंह :- गंडक नदी में फें’क दिया
Share this post:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email



Leave a Reply