बेगूसराय में सोमवार की रात अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से 20 लाख रुपए के सोने के गहने लूट लिए। साथ ही दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। घटना जिले के बखरी थाना क्षेत्र के मुख्य बजार स्थित सेंट्रल बैंक चौक के पास हुई। बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधियों घटना को अंजाम दिया। लूट के बाद पीड़ित दुकानदार राजाराम स्वर्णकार ने शोर मचाया। इसके बाद लोग वहां जमा हो गए। सूचना मिलने के बाद बखरी एसडीपीओ चंदन कुमार मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच की।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बखरी मुख्य बाजार स्थित अमन ज्वेलर्स के प्रोपराइटर राजा राम सर्वणकार अपनी दुकान बंद कर जेवर से भड़ा बैग लेकर अपने बाइक से अपने बेटे के साथ अपने घर सलौना जा रहे थे। इसी दौरान सेंट्रल बैक के पास बाइक सवार तीन की संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल के बल पर पीड़ित से लूटपाट की। शोर मचाने पर अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को2 ग्रमाीणों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा। लूट की घटना के बाद व्यवसायियों में काफी आक्रोश है।



Leave a Reply