Breaking NewsNational

वैलेंटाइंस डे ऑफर: IndiGo कराएगी 999 रुपये में हवाई यात्रा, जानें…

एयर एशिया के बाद अब निजी विमान सेवा इंडिगो (IndiGo) ने मंगलवार को चार दिन की विशेष वैलेंटाइन सेल की घोषणा की। इसके तहत ग्राहक 999 रुपये की शुरुआती कीमत पर देश के भीतर हवाई सफर कर सकेंगे। कंपनी ने बयान में कहा कि इंडिगो 11 से 14 फरवरी तक चलने वाली इस सेल में रियायती दरों पर दस लाख सीटों की पेशकश कर रही है।इस पेशकश के तहत , टिकट बुक करने पर एक मार्च से 30 सितंबर तक यात्रा की जा सकती है। इंडिगो के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विलियम बोल्टर ने कहा, हमें आज से 14 फरवरी तक चलने वाली विशेष बिक्री की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।

इंडिगो की सेल में कैशबैक का फायदा भी लिया जा सकता है। ये इस तरह है…

  • इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए ईएमआई पर टिकट बुक करने पर 12 फीसदी यानी 5000 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक
  • HDFC Bank के PayZapp से टिकट बुकिंग पर 15 फीसदी का कैशबैक मिल रहा है, जो मैक्सिमम 1000 रुपये तक होगा. हालांकि शर्त यह है कि मिनिमम बुकिंग अमाउंट 4000 रुपये होना चाहिए।
  • फेडरल बैंक के डेबिट कार्ड से टिकट बुकिंग पर 10 फीसदी कैशबैक मिल रहा है, जो मैक्सिमम 1500 रुपये तक होगा. हालांकि इसके लिए मिनिमम बुकिंग अमाउंट 10000 रुपये होना चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.