Breaking News

सरकारी स्कूलों में PT टीचर की निकली वैकेंसी

गया में पीटी टीचर बनने का सपना पाले बैठे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर। उनके पीटी टीचर बनने का समय नजदीक आ गया है। दरअसल, जिले के सरकारी स्कूलों में पीटी टीचर के पदों पर नियुक्ति होने वाली है। यह आदेश पंचायती राज संस्था और नगर निकाय संस्था ने दिया है। खास बात यह है कि भारत निर्वाचन आयोग से पूर्व सहमति के बाद इस नियुक्ति को लेकर कैलेंडर भी जारी किया गया है। इस कैलेंडर के अनुसार 406 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है।

वहीं, शिक्षा विभाग की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। नियोजन से संबंधित गतिविधि के तहत जिला पदाधिकारी द्वारा रोस्टर का अनुमोदन छह अप्रैल को किया जाएगा। डीईओ द्वारा 8 अप्रैल को स्कूल वाइज पद तय करते हुए नियोजन इकाई द्वारा रिक्त पदों का एनआइटी के पोर्टल पर सूचना जारी करेंगे।

नियोजन इकाई द्वारा रिक्त पदों का एनआइसी के पोर्टल पर प्रकाशन 11 अप्रैल को किया जाएगा। इसके बाद 11 से 26 अप्रैल तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इस बीच अभ्यर्थी अपना आवेदन जमा करेंगे। आवेदन नियोजन इकाई के सदस्य सचिव द्वारा औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन व मेधा सूची पर आपत्ति के लिए सूची का प्रकाशन भी एनआईसी वेबसाइट पर 29 अप्रैल को किया जाएगा।

साथ ही आपत्ति 29 अप्रैल से 5 मई तक ली जाएगी। डीपीओ स्थापना दुर्गा यादव ने बताया कि गया जिला में कुल 406 रिक्त पदों पर नियोजन किया जाना है। नियोजन का कार्य समय से व पारदर्शी हो इस बाबत तैयारी शुरु कर दी गयी है। साथ ही नियोजन से जुड़े कर्मियों की जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.