Breaking News

‘मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद करवाएं नहीं तो हम तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजवाएंगे…’ राज ठाकरे की धमकी

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena) के अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने शनिवार को राज्य सरकार को मस्जिदों में बजने वाले लाउड स्पीकर को लेकर चेतावनी दी है. मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने शन‍िवार को मांग की क‍ि मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद किए जाने चाह‍िए. अगर जल्द ही ऐसा नहीं होता है तो वह तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजवाएंगे.

मुंबई में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजठाकरे ने कहा, ‘मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी तेज आवाज में क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर स्पीकर पर अधिक तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाया जाएगा.’ ठाकरे ने आगे कहा कि वह किसी विशेष धर्म की प्रार्थना के खिलाफ नहीं है, लेकिन उन्हें सिर्फ अपने धर्म पर ही गर्व है. राज ठाकरे का बयान ऐसे समय में आया है जब मुस्लिम समुदाय का सबसे पाक माने जाने वाला महीना रमजान चल रहा है.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर भी हमला बोला और उन पर ‘समय-समय पर जाति का मुद्दा उठाने और समाज को बांटने’ का आरोप लगाया. ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे पर भी कटाक्ष किया, जिनकी पार्टी शिवसेना 2019 में मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी से अलग हो गई थी. उन्होंने कहा क‍ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कह रहे थे कि देवेंद्र फडणवीस अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.

मुस्लिमों इलाकों में की जानी चाहिए छापेमारी
ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुंबई के मुस्लिम इलाकों में मस्जिदों पर छापा मारने की अपील की. राज ठाकरे ने कहा, ‘मैं पीएम मोदी से मुस्लिम झुग्गियों में मदरसों पर छापा मारने की अपील करता हूं. पाकिस्तानी समर्थक इन झोंपड़ियों में रह रहे हैं. मुंबई पुलिस जानती है कि वहां क्या हो रहा है, हमारे विधायक वोट-बैंक के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसे लोगों के पास आधार कार्ड भी नहीं है, लेकिन विधायक उनके आधार कार्ड बनवा रहे हैं.’

शरद पवार पर भी बरसे राज ठाकरे
इस दौरान राज ठाकरे ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर भी हमला बोला और उन पर ‘समय-समय पर जाति का मुद्दा उठाने और समाज को बांटने’ का आरोप लगाया. राज ठाकरे ने कहा, शरद पवार ने 1999 में एनसीपी का गठन किया था. तब से राज्य में जातिवाद और बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि शरद पवार ने हमेशा जाति के आधार पर राजनीति की है और लोगों के बीच विभाजन पैदा किया है. 

उद्धव ठाकरे पर भी साधा निशाना
ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे पर भी कटाक्ष किया, जिनकी पार्टी शिवसेना 2019 में मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी से अलग हो गई थी. उन्होंने कहा क‍ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कह रहे थे कि देवेंद्र फडणवीस अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.

योगी आदित्यनाथ की तारीफों के बांधे पुल
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफों के पुल बांधे. उन्होंने कहा, ‘मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि उत्तर प्रदेश प्रगति कर रहा है. हम महाराष्ट्र में भी ऐसा ही विकास चाहते हैं. मैं अयोध्या जाऊंगा, लेकिन आज यह नहीं बताऊंगा कि मैं वहां पर हिंदुत्व के बारे में भी बात करूंगा.’

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.