Breaking News

गायघाट पुलिस ने 9 लीटर देशी चुल्लाई शराब के साथ महिला समेत तीन को किया गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भेजा जेल

गायघाट पुलिस ने 9 लीटर देशी चुल्लाई शराब के साथ महिला समेत तीन को किया गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भेजा जेल

दीपक कुमारगायघाट

गायघाट ।थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से छापेमारी कर पुलिस ने 9 लीटर देशी शराब के संग महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया हैं। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि धुबौली निवासी सुमित्रा देवी को 4लीटर देशी शराब के संग बबुरबन्नी चौक के समीप से गिरफ्तार किया गया हैं। वहीं गुप्त सूचना के आधार पर खजुरी से पांच लिटर देशी शराब के संग दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं। उसकी पहचान गांव के ही लालबाबु सहनी और गणेशी सहनी के रूप में हुई हैं। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि उत्पाद उलंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगें की कार्रवाई कर रही हैं। पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया हैं। बता दें कि गायघाट पुलिस लगातार अभियान चलाकर गांव गांव में छापेमारी कर कारवाई करते हुए शराब माफियायों पर शिकंजा कसने में जुटी हुई हैं। लगातार कारवाई के बाद शराब माफियायों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.