गायघाट में राजद विधायक ने जनप्रतिनिधियों को किया संबोधित , एमएलसी शंभु सिंह के समर्थन में मांगा आशीर्वाद
दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट। प्रखंड के कांटा महंत रामदास महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को राजद विधायक निरंजन राय ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया। राजद से एमएलसी प्रत्याशी शंभु सिंह के समर्थन में जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कई सालो से निवर्तमान एमएलसी रहे उनके कार्यकाल को आपने तो देखा ही हैं। गायघाट की धरती पर कितना विकास दिखाई पड़ रहा है।कार्यकम की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुनिल कुमार राय ने की। राजद से एमएलसी प्रत्याशी शंभु सिंह ने कहां कि आप सब जनप्रतिनिधियों का एक बार आशीर्वाद की जरूरत है। इस बार निवर्तमान को धन बल से जीत की उम्मीद पर पानी फेरने की जरूरत हो गई हैं। इस दौरान मौके पर त्रिस्तरीय पंचायती राज के तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद थे।





Comment here