Breaking News

मुजफ्फरपुर में एक दिन दो सड़क हाद’सा, कहीं दो ट्रक में जोरदार भिड़ंत तो कहीं…

मुजफ्फरपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहला मामला जहां सकरा थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार ने साइकिल सवार को ठोकर मार दिया। जिसमें उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई। तो वहीं, दूसरा मामला जिले के कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा चौक की है। जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने दूसरे ट्रक में ठोकर मार दी। इसमें ट्रक चालक घा’यल हो गया। वहीं, ट्रक बुरी तरह क्षतिग्र’स्त हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। वहीं, लोगों ने मामले की सूचना कांटी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कांटी पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। इधर, घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कांटी की ओर से एक टोचन करके ट्रक आ रही थी। उसी के पीछे एक तेज रफ्तार में ट्रक आ रही थी। साइड लेने के क्रम में पीछे से उसने जोड़दार टक्कर मार दी।

इस दौरान तेज आवाज भी हुई। इसमें ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान थोड़ी देर के लिए अफरातफरी की स्थिति रही। वहीं, किसी तरह ट्रक को किनारे लगाया गया। इधर, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायल चालक की पहचान करने में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.