Breaking NewsCRIME

सीतामढ़ी में दो घरों में 5.37 लाख की संपत्ति चो’री

सीतामढ़ी में बीती रात चोरों ने चार घरों में चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपए की चोरी हुई। मामला जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बेलाही नीलकंठ पंचायत के भपुरा गांव का है। जेवरात और नगद लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार की रात स्थानीय निवासी मोहम्मद कयूम के घर से एक लाख के सोने और चांदी के जेवरात और 4500 कैश तथा 20000 रुपए की मोबाइल चोरी कर ली।

वहीं मोहम्मद नयूम के घर से 2 लाखों रुपए के सोने और चांदी के जेवरात, 2000 नगद, मोहम्मद मुस्लिम के घर से 1 लाख के जेवरात और मोहम्मद असलम के घर से 80 हजार के जेवरात और 30हजार रुपए नगद चोरों ने उड़ा लिया। एक ही रात कई घरों में सेंधमारी कर चोरी की घटना से ग्रामीण में दहशत का माहौल है।

पीड़ित परिजनों ने बताया कि उक्त घटना बुधवार की देर रात करीब 12:00 से 1:00 के बीच की है। जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। चोरों ने घर में घुसते ही सभी को स्प्रे मार कर बेहोश कर दिया था। सभी चोर घर के पिछले तट्टी के बंधन को खोकर अंदर प्रवेश किया। वही घर में रखे पेटी को बाहर ले जाकर सभी बेस कीमती समान निकाल लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के चौकीदार गांव में पहरेदारी नहीं कर हमेशा थाने में तैनात रहता है। बता दें कि इन दिनों जिले में चोरी की घटना लगातार बढ़ रही है और पुलिस उस पर लगाम कसने में नाकामयाब साबित हो रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.