Breaking News

मैट्रिक रिजल्ट जारी कर क्या बोले शिक्षा मंत्री, जानें…

 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया है. मैट्रिक रिजल्ट में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है. औरंगाबाद की रामायणी राय ने 487 (97.4%) अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया है. वहीं दूसरे नंबर दो परीक्षार्थी सानिया कुमारी और विवेक कुमार ठाकुर संयुक्त रूप से 486 (97.2%) अंक हासिल किया. मैट्रिक का रिजल्ट जारी होने के बाद शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रिजल्ट की घोषणा करते हुए इसे रिकॉर्ड समय में जारी करने वाला बताया है. इस साल बिहार में 4 लाख 24 हजार 597 परीक्षार्थियों को फर्स्ट डिवीजन प्राप्त हुआ है. जबकि, 5 लाख 10 हजार 411 स्टूडेंट्स को सेकेंड डिवीजन और 3 लाख 47 हजार स्टूडेंड्स थर्ड डिवीजन से उत्तीर्ण हुए हैं. इस साल भी लड़कियां टॉपर लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रही हैं.

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मैट्रिक परीक्षा 2022 का परिणाम जारी करते हुए मुझे बेहद प्रसन्नता है. प्रसन्नता कई कारणों से है. हम समझते हैं कि उन कारणों पर आप भी गौर करेंगे, तो आप भी गर्व करेंगे. बिहार विद्यालय परीक्षा समीति लगातार चौथे वर्ष पूरे देश भर में परीक्षा लेने से लेकर रिजल्ट घोषित करने में अव्वल रही है. ये कोई एक साल की बात नहीं है. हम परीक्षा लेने में और परिणाम समय पर घोषित करने में अपना स्टैंडर्ड बरकरार रखे हैं. इसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति प्रशंसा की हकदार है.

बता दें कि इस बार मैट्रिक परीक्षा में 16.48 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे. 17 फरवरी से 24 फरवरी तक हुई थी मैट्रिक की परीक्षा. पूरे प्रदेश में 1525 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, लेकिन मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन मोतिहारी जिले में प्रथम पाली में गणित की परीक्षा का पेपर लीक हो गया था. जिसके बाद 24 मार्च को 25 सेंटरों पर मैट्रिक की फिर से परीक्षा आयोजित की गई. मैट्रिक के री-एग्जाम में 19628 परीक्षार्थी शामिल हुए थे.

Input : Live cities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.