Breaking News

शिवदाहा में मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में फुटवियर व्यवसायी के बेटे ने भी मारी बाजी, 448 अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

शिवदाहा में मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में फुटवियर व्यवसायी के बेटे ने भी मारी बाजी, 448 अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

दीपक कुमारगायघाट

बिहार बोर्ड ने गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित इस मैट्रिक की परीक्षा में फुटवियर व्यवसायी के पुत्र ने प्रखंड में अच्छा स्थान लाकर अपने माता पिता का नाम रोशन कर दिया है। गरीबी और तंगहाली के बीच जिले के महेशवाड़ा हाई स्कूल के दसवीं के छात्र देवानंद ने प्रखंड में पहला स्थान प्राप्त किया है। देवानंद की इस सफलता से माता-पिता गौरवान्वित हैं। देवानंद बताते हैं कि सफलता में विद्यालय के प्रभारी शिक्षक संदीप कुमार के साथ कोचिंग के शिक्षकों का भी बहुत बड़ा योगदान है। साथ ही माता-पिता का प्रोत्साहन भी उसे कामयाब बनाने में काफी सहायक रहा है। देवानंद को बिहार बोर्ड की परीक्षा में 448 अंक आए है। देवानंद ने प्रखंड में पहला स्थान भी प्राप्त किया है। वही देवानंद के पिता संतोष कुमार कहते हैं कि देवानंद बचपन से ही मेधावी छात्र है। पढ़ने लिखने में उसकी काफी दिलचस्पी है। इसलिए पूरा परिवार उसे पढ़ाई लिखाई में सहयोग करता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.