Breaking News

श’राब लू’टने की मची होड़, महिलाएं बॉक्स तो बच्चे बोतल लेकर भागे

शराबबंदी कानून में बिहार सरकार ने बुधवार को ही ढील दी है। विधानसभा में शराबबंदी संशोधन विधेयक पास किया गया है। इसके दूसरे दिन ही कैमूर से शराब लूटने का वीडियो सामने आया है। जिसमें पुरुषों-महिलाओं के साथ-साथ बच्चे भी शराब लूटने की होड़ मचा रखी है।

जिले के मोहनिया-रामगढ़ पथ पर गुरुवार की सुबह शराब से भरी एक कार पलट गई। कार पलटी तो तस्कर भाग गए लेकिन जब बचाने आए ग्रामीणों की नजर शराब की बोतलों पर पड़ी तो लूट मच गई। इस लूट का वीडियो सामने आया है। इसमें कोई शराब की पेटी लेकर भागता दिखा तो कोई बोतल लेकर।

दरअसल, तस्कर कार से शराब लेकर यूपी से बिहार जा रहे थे। कार जैसे ही मोहनिया-रामगढ़ रोड पर पहुंची, अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे के बाद कार सवार तस्कर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की नजर खाई में पलटी कार पर पड़ी तो लोग उसके नजदीक पहुंचे। जैसे ही कार के भीतर से शराब की गंध आने लगी स्थानीय ग्रामीणों ने कार की तलाशी लेनी शुरू कर दी।

महिला-पुरुष और बच्चे, सभी ने लूटी शराब
कार की डिक्की से शराब की बोतलें निकलने लगी। पल भर में ही यह खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती लोगों ने शराब लूट ली। दिलचस्प बात यह है कि ग्रामीणों ने जब देखा कि कार शराब की पेटियों से भरी है तो लूटने के लिए भीड़ लग गई। महिला-पुरुष और अबोध बच्चे सब मिलकर शराब लूटने में लग गए। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया जो अब सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे शराब की पेटी और बोतल लोग लेकर भाग रहे हैं। कोई पेटी लेकर भाग रहा है तो कुछ महिलाएं शराब की बोतलों को साड़ियों में छुपा कर भागती दिख रही हैं।

शराब की बोतल लूटते ग्रामीण।

शराब की बोतल लूटते ग्रामीण।

एंटी लिकर टास्क फोर्स के बावजूद तस्करी
गौरतलब है कि कैमूर जिला उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है। शराब तस्करी को रोकने के लिए समेकित चेकपोस्ट पर 24 घंटे एंटी लिकर टास्क फोर्स पुलिस और उत्पाद विभाग की तैनाती की गई है। इसके बाद भी चेकपोस्ट के रास्ते शराब की गाड़ी पार हो रही हैं। मौके पर पहुंचे मोहनिया थाना के एएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि कार पलटी है। हम लोग पहुंचे। गाड़ी को खाई से निकाल लिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.