Breaking News

मिठाई बेचनेवाले की बेटी बनी सेकेंड टॉपर, नवादा की सानिया को मिले 486 अंक

नवादा के नक्सल प्रभावित इलाका रजौली बाजार में मिठाई दुकानदार उदय प्रसाद की पुत्री सानिया मैट्रिक परीक्षा में राज्य की सेकंड टॉपर बनी है। उसने 486 अंक लाकर पूरे प्रखंड क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

सानिया ने बताया कि उसे पूरी उम्मीद थी कि परीक्षा में बेहतरीन उपलब्धि हासिल होगी। हालांकि गणित में चार कम अंक 96 मिले हैं। पूरे सौ नंबर आने चाहिए थे। सानिया ने बताया कि रजौली में ही प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। फिर प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय रजौली से मैट्रिक की परीक्षा दी। जिसमें यह उपलब्धि हासिल हुई।

चार भाई-बहनों में सबसे छोटी सानिया की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। बता दें कि, पिता जी उदय प्रसाद मिठाई दुकान चलाते हैं। मां का नाम किरण देवी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.