Breaking News

गायघाट में रूपेश ने मैट्रिक में 438 अंक लाकर प्रखंड का नाम किया रौशन

गायघाट में रूपेश ने मैट्रिक में 438 अंक लाकर प्रखंड का नाम किया रौशन

Repoted by Deepak

गायघाट। प्रखंड के बलौर निधि पंचायत अंतर्गत बलौर गांव के देवेन्द्र राय के पुत्र रुपेश कुमार ने मैट्रिक की परीक्षा में 438 अंक प्राप्त कर प्रखण्ड का नाम रौशन किया है। मैट्रिक में अच्छे नम्बर से पास होने पर दोनों के माता पिता काफी खुश हैं। रुपेश के पिता देवेन्द्र राय माता राधा देवी गृहणी है। उन्होंने बताया कि रूपेश मैट्रिक में 438 अंक लाकर गांव के साथ साथ प्रखंड का भी नाम रौशन किया है। वहीं उनके भाई युवा नेता सह मुखिया प्रत्याशी राहुल कुमार ने बताया कि रूपेश बलौर के इंटर विद्यालय में पढ़ाई कर घर पर अच्छे खासा मेहनत किया करता था। रुपेश ने बताया कि कोरोना वाइरस के कारण पढ़ाई में कुछ दिन बाधित रहने के कारण हमारे लक्ष्य में कुछ कमी हुई है। लेकिन इंटर साइंस से पढ़ कर बिहार टॉप टेन में प्रथम स्थान लाकर मुजफ्फरपुर जिला का नाम रौशन कर लक्ष्य को जरूर पूरा करूंगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.