Breaking News

हिजाब की जिद! कर्नाटक में बुर्का पहनकर परीक्षा देने पहुंची छात्राएं, टीचर्स ने रोका और फिर…

बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में 10वीं बोर्ड परीक्षा (Board Exam) शुरू होने के बाद हुबली जिले में एक छात्र को हिजाब (Hijab) पहनकर एग्जाम देने से मना कर दिया गया और स्कूल यूनिफॉर्म (School Uniform) में लौटने के बाद ही उसे पेपर के लिए उपस्थित होने की अनुमति दी गई. अधिकारियों ने कहा कि छात्रा को कपड़े बदलने और बुर्का (Burqa) उतारने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया.

धारवाड़ के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, “वह सिविल ड्रेस में परीक्षा देने आई थी. छात्रा ने यूनिफॉर्म ड्रेस कोड का पालन नहीं किया और बुर्का पहने हुई थी. हमने उसे समझाया किया कि उसे हाईकोर्ट के आदेश का पालन करना होगा. इसके बाद वह मान गई और और फिर उसने परीक्षा दी.व

वहीं इसी तरह का एक मामला बागलकोट जिले में सामने आया, जहां एक स्कूली छात्रा ने बुर्का उतारने से इनकार कर दिया और परीक्षा नहीं दी. कर्नाटक में सोमवार से हाईस्कूल की परीक्षाएं शुरू हो गई है. राज्य के गृह मंत्री ने कहा कि, जो भी छात्र हिजाब को लेकर उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करेगा उसे एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी.

गृह मंत्री अग्र जानेंद्र के अनुसार, जिस किसी ने नियमों का उल्लंघन किया उसे कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा और इससे कोई समझौता नहीं होगा. सभी को हाईकोर्ट के आदेश का पालन करना चाहिए. छात्राएं हिजाब उतारें और परीक्षा दें. 

कर्नाटक के प्राइमरी और सेकेंडरी शिक्षा मंत्री बी सी नागेश ने कहा कि, सरकारी नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस स्वाभाविक रूप से कार्रवाई करेगी. मुझे विश्वास है कि कोई भी बच्चा ऐसे हालात बनने का मौका नहीं देंगे.

बता दें कि कर्नाटक में हिजाब के मुद्दे को लेकर काफी बवाल हुआ है. हालांकि कर्नाटक हाईकोर्ट ने क्लासरूम में हिजाब पहनने की अनुमति दिए जाने से जुड़ी याचिकाओं को खारिज कर दिया है. लेकिन फिर छात्राएं और मुस्लिम संगठन से इस फैसले से नाराज हैं

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.