Breaking News

बिहार: वीडियो कॉल कर फौजी पति ने दी जान, पत्नी ने भी केरोसिन शरीर पर डाल लगाई आ’ग

भोजपुर में वीडियो कॉलिंग पर फौजी पति ने पत्नी के सामने ही अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पति की मौत के बाद पत्नी ने खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। वहीं, घटना की सूचना के बाद मृतक के बड़े भाई को हार्ट अटैक आ गया। मामला उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव का है। दोनों के बीच क्या बात हुई, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

मृतक की पत्नी गुड़िया आग लगने से बुरी तरह झुलस गई। परिजनों उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद डॉक्टर ने गुड़िया को चिंताजनक स्थिति में पटना रेफर कर दिया। जहां गुड़िया जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। वहीं, मृतक के बड़े भाई जयनाथ सिंह का इलाज भी पटना में चल रहा है।

एक साल पहले ही महेश अपने पुश्तैनी घर छोड़ खुद का घर बनाया था।

एक साल पहले ही महेश अपने पुश्तैनी घर छोड़ खुद का घर बनाया था।

मृतक की पहचान पियनिया गांव निवासी धवल सिंह के पुत्र महेश सिंह (40) के रूप में की गई। वो वर्तमान में हैदराबाद में 16 बिहार रेजिमेंट में नायक के पद पर पदस्थापित थे। महेश 6 भाइयों में सबसे छोटे थे। इनके दो बड़े भाई राम नाथ सिंह, दिनेश सिंह आर्मी से रिटार्यड हैं। महेश की शादी पटना जिले के दौलतपुर गांव में 2005 में हुई थी। महेश की पत्नी गुड़िया तीन बच्चों के साथ पियनिया गांव में रहती है।

महेश सिंह। (फाइल)

महेश सिंह। (फाइल)

परिजनों के अनुसार, गुड़िया के फोन पर रविवार दोपहर को महेश का वीडियो कॉल आया। कुछ देर तक दोनों में बातें हुई, लेकिन कुछ ही मिनट में माहौल बदल गया। महेश ने अपने सर्विस रिवाल्वर को निकाला और खुद को गोली मार ली। इसके बाद पति की ऐसी हालत को देखते हुए गुड़िया ने भी आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जाता है कि महेश कुछ दिनों से काफी तनाव में था, जिसे लेकर गुड़िया अपने पति को समझाती थी।

पति द्वारा खुद को गोली मारता देख गुड़िया ने भी आत्महत्या का प्रयास किया।

पति द्वारा खुद को गोली मारता देख गुड़िया ने भी आत्महत्या का प्रयास किया।

महेश की एक बेटी शीतल कुमारी (15), दो बेटे अनिकेत(14) और नैतिक (12) है। एक साल पहले ही महेश अपने पुश्तैनी घर छोड़ खुद का घर बनाया था। इसी घर को बनाने के लिए करीब दो महीने पहले ही गांव पियनिया आये थे। महेश एक अच्छे बॉक्सर भी थे। महेश के बड़े भाई बताते हैं, ‘मेरा छोटा भाई काफी तेज और शेर दिल का था। कल क्या हुआ, इस बात को लेकर सभी आश्चर्य में है। महेश की मौत की सूचना ना ही उनके बच्चों को दी गयी है ना ही बुजुर्ग पिता को।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.