बिहार के रेलवे स्टेशन पर अश्लील किताब बेचने पर फाइन लगेगा। रेल मंत्रालय के पैसेंजर सर्विस कमेटी के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने दरभंगा और पटना के स्टेशनों पर अश्लील किताब बेचने वाले वेंडर्स से 10-10 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है। रमेश उन्होंने बताया कि अब वेडर्स को नेशनल, कल्चरल, रीजनल और टेरिटोरियल से जुड़ी किताबें ही बेच सकेंगे। पैसेंजर कमेटी सर्विस की तीन सदस्यीय टीम ने दानापुर और समस्तीपुर रेल मंडल के 10 स्टेशोनों का निरीक्षण किया और यहां की कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।
नालांदा, दरभंगा, झंझारपुर, समस्तीपुर, पटना साहिब शामिल हैं। स्टेशन के सर्फेस को दुरुस्त करने के साथ यहां पीने के पानी और शौचालय की स्वच्छता को बेहतर बनाया जाएगा। इसके साथ ही अब पटना साहिब स्टेशन के आगे गुरुगोविंद सिंह का फुट प्रिंट लगेगा। ताकि स्टेशन की अपनी पहचान हो। जबकि राजगीर रेलवे स्टेशन पर शांति के प्रतीक गौतम बुद्ध का भी फुट प्रिंट लगेगा। इसका निर्देश दिया गया है। पैसेंजर सर्विस कमेटी के चेयरमैन रत्न ने इन स्टेशनों का निरीक्षण करने के बाद यह आदेश दिया है। चेयरमैन की अगुआई में तीन सदस्यी कमेटी ने 5 दिनों के निरीक्षण के बाद अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं।

कैंटिन और फूड प्लाजा करनी होगी आरओ की व्यवस्था
स्टेशन पर अब यात्रियों के लिए आरओ वाटर की सुविधा होगी। सभी फूड प्लाजा में पीने के पाने के लिए आरओ की व्यवस्था करनी होगी। नहीं होने पर उनके खिलाफ भी 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। दो फूड प्लाजा पर जुर्माने से इसकी शुरुआत भी हो गई है। इसके साथ ही स्टेशन लगे आरओ की पानी की क्वालिटी की जांच एक महीने के अंतराल पर करानी होगी। स्टेशन पर लगे सभी स्टॉल को पेमेंट का बिल देना होगा। नो बिल नो पेमेंट लागू कर दिया गया है।



Leave a Reply