Breaking News

मुज़फ़्फ़रपुर में पप्पू यादव ने भाजपा पर बोला हम’ला, कहा- बीजेपी का आचरण तो’ड़जोड का

शुक्रवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। वहीं, VIP पर भी निशाना साधा। दरअसल, बोचहां विधानसभा क्षेत्र के लिए जाप सुप्रीमो पप्पू यादव मुज़फ़्फ़रपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के लिए समर्थन मांगा। इसके बाद वीआईपी और लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान पर भी निशाना साधा।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी का आचरण ही तोड़जोड का है, अब VIP समझे कौन ख़ंजर घोपता है और कौन ठगता है। इस दौरान उन्होंने मुकेश सहनी को नसीहत दी कि राजनीति की समझ नहीं है। मुकेश साहनी के साथ चित्त भी मेरी और पट्ट भी मेरी वाली बात है।

इधर, चिराग पासवान का नाम लिए बगैर उन्होंने उन्हें नसीहत दिया। कहा कि कुछ लोगो के पुत्र संघर्ष और सच्चाई से काफी दूर है। उन्हें संघर्ष की भूमिका निभाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर वे इस समय अपना कैंडिडेट मैदान में नहीं उतारे है तो वे कांग्रेस को समर्थन दे। कहा कि अगर वे सहीं मायने में सेकुलर राजनीति करना चाहते है तो साथ दे। अगर सत्ता की राजनीति करनी है तो निर्णय उनका ही होगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा की अगर वे भारत व बिहार की राजनीति करना चाहते है तो वे समर्थन के लिए मांग करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.