Breaking News

बिहार में पूर्व जज के घर चो’री, चार कमरों का ताला तोड़ 8 लाख के गहनों की चोरी

मुंगेर में मंगलवार की देर रात पूर्व जज के घर चोरी हुई। मामला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शादीपुर का है। तिलक मैदान के पास स्थित पूर्व जज स्वर्गीय अमर दास के घर बीती रात चोरों ने हाथ साफ किया। पूर्व जज के छोटे बेटा डिप्टी इलेक्शन ऑफिसर जितेंद्र कुमार इस घर में रहते थे। अपने परिवार के साथ फिलहाल खगड़िया में रहते हैं। साथ ही बीच जेड बीच में घर देखने के लिए आते रहते है। तीन दिन पहले भी वह अपने घर आए थे। और उनका बड़ा भाई का निरंजन कुमार जो की बगल के घर में उस घर की देखभाल करते थे।

पूर्व जज का घर।

पूर्व जज का घर।

निरंजन कुमार ने बताया कि- कल रात 8 बजे वह घर को बंद कर अपने घर में आ गए थे। लेकिन सुबह में स्थानीय लोगों ने बताया की उसके घर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद वे देखने गए तो उसके भाई के तीन कामरों का ताला काट दो गोदरेज को तोड़ करीब 8 लाख के जेवर सहित गोदरेज में रखे 50 हजार रुपए कैश और टीवी, कुलर वासिंग मशीन चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई । साथ ही पूरे घर को चोरों ले द्वारा तहस नहस कर दिया गया । जिसके बाद इस बात को सूचना उसने पुलिस और अपने छोटे भाई को फोन पर दी । घटना की सूचना पे मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.