देश की राजधानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के बाद अब श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे में भी Tik Tok पर बैन लगा दिया गया है। इसको लेकर सिरोमनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने स्वर्ण मंदिर (श्री हरमंदर साहिब) के बाहर एक नोटिस चिपका दिया है। नोटिस में लिखा गया है, ‘यहां पर Tik Tok प्रतिबंधित है’।स्वर्ण मंदिर प्रबंधन ने गुरुद्वारा परिसर में कुछ Tik Tok वीडियो बनने के बाद इस पर फैसला लिया है। गुरुद्वारे के मैनेजर जसविंदर सिंह ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि यह अरदास की जगह है। हम श्रद्धालुओं से अपील करते हैं कि गुरुद्वारे परिसर में ऐसे काम से परहेज करें।

साथ ही जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ने शुक्रवार को कहा कि अगर युवाओं ने वीडियो बनाना बंद नहीं किया तो हमें गुरुद्वारे में मोबाइल पर प्रतिबंध लगा देंगे।इससे पहले मस्जिद परिसर में भी टिक-टॉक वीडियो बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इतना ही नहीं धर-पकड़ के लिए 10 लोगों की टीम गठित की गई है। ये सभी 10 सदस्य ऐसे लोगों को पकड़ेंगे और उनपर कार्रवाई करेंगे। यह टीन सुबह से शाम तक संदिग्धों पर नजर रख रही है। प्रतिबंध का फरमान जारी होने के बाद से लगभग हर घंटे मस्जिद में टिक टॉक न चलाने से संबंधित घोषणा की जा रही है।

Leave a Reply