Breaking NewsDELHIElection

Delhi Exit Polls 2020 : अरविंद केजरीवाल की ज़’बरदस्त बहुमत के साथ सत्ता में ध’माकेदार वापसी..

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। सभी एग्जिट पोल में केजरीवाल के एक बार फिर से वापसी करने का अनुमान है। कुछ एग्जिट पोल में बीजेपी के पिछले प्रदर्शन में सुधार की बात कही गई है। इंडिया टुडे/आजतक-एक्सिस माय एक्सिस एग्जिट पोल की मानें तो आम आदमी पार्टी को 70 में से 68 सीटें मिल सकती हैं। एक्सिस एग्जिट पोल के अनुसार, आम आदमी पार्टी 59-68, बीजेपी 02-11, कांग्रेस को 00 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य को 04-06 तक सीटें दी गई हैं। एग्जिट पोल में दक्षिणी दिल्ली की सभी 10 सीटें आम आदमी पार्टी जीत सकती है।

इसके अलावा पूर्वी दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी सभी 10 सीटें जीत सकती है। आप को यहां 09-10, बीजेपी को 00-01 और कांग्रेस को 00 सीटें मिलने के आसार हैं।इसके अलावा न्यूज एक्स की ओर से जारी एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 50 से 56 सीटें और भाजपा को 10 से 14 सीटें मिल सकती हैं। इसमें कांग्रेस का खाता नहीं खुलने का अनुमान लगाया गया है। ‘रिपब्लिक टीवी के एग्जिट पोल बात आप 48-61, भाजपा 9-21 और कांग्रेस 0-1 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

इसी तरह ‘टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 44 और भाजपा को 26 सीटें मिल सकती हैं। ‘टीवी9-सिसरो के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 54 , भाजपा 15 और कांग्रेस को एक सीट मिलने के आसार हैं। गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। मतगणना 11 फरवरी को होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.