बेगूसराय में बरौनी और रजौरा की घट’नाओं पर सांसद गिरिराज सिंह ने आज कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने प्रशासन से कानून व्यवस्था बहाल करने की अपील की है. साथ ही कहा है कि अगर प्रशासन से न्याय नहीं मिला तो वह न्याय की भीख मांगने गांव-गांव जाएंगे, लेकिन चुप नही बैठेंगे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर घट’ना के साक्ष्य मिटाने का आ’रोप भी लगाया है।
बता दें कि शनिवार को बरौनी के फुलवरिया इलाके में एक पिता-पुत्र को चाकू से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सांसद गिरिराज सिंह ने आज सदर अस्पताल में इलाज करा रहे घायल पिता-पुत्र उमेश साह और सोनू कुमार से मुलाकात की है। इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मो. सोनू को अरेस्ट कर लिया है।
इससे पहले बीते शुक्रवार की रात रजौरा में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इसमें एक पक्ष से लगभग दर्जन भर लोग जख्मी हो गए। सभी का इलाज सदर अस्पताल से लेकर शहर के विभिन्न निजी क्लीनिकों में चल रहा है। घायलों में अख्तियारपुर वार्ड संख्या 3 के रहनेवाले विकास कुमार, सूरज कुमार, मनोज कुमार और राकेश कुमार हैं। दोनों ही मामलों में एक खास समुदाय के लोग आरोपी हैं।

‘प्रशासन का रवैया हिंदुओं को तबाह करने का’
दोनों घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि एक खास वर्ग के लोगों में कानून का भय खत्म हो गया है। हिंदू प्रताड़ित हो रहे हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जो साजिशकर्ता है, उसे अभी तक पकड़ा नहीं गया है। मैं देख रहा हूं कि कल से प्रशासन का रवैया हिंदुओं को तबाह करने का है. यानी सच को छिपाने की कोशिश की जा रही है, मिटाने की कोशिश की जा रही है। मेरा निवेदन है राज्य के मुखिया और प्रशासन से कि आप इस पूरे मामले पर हस्तक्षेप करें, न्याय दिलाएं। जो दोषी हैं, उनको पकड़ने की जगह आप हिंदुओं के गांव में जाकर महिलाओं को तंग करने का काम ना करें।




Comment here