बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब ने कहर बरपाया है। होली के दिन शनिवार को भागलपुर में 4 और मधेपुरा में 3 लोगों की शराब पीने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक शख्स की आंखों की रोशनी भी चली गई। कुछ लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं। बांका में भी ज’हरीली ‘शराब से 6 लोगों की मौ’त की जानकारी मिली है।भागलपुर के साहेबगंज के मामले में मृतक के परिजन जह’रीली श’राब पीने से ‘मौ’त की वजह बता रहे हैं, जबकि मधेपुरा के केस में परिजन और पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है। यहां रात में ही तीनों शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। किसी का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया।
भागलपुर में मृतकों की पहचान विनोद राय, संदीप यादव, नीलेश कुमार, मिथुन कुमार के रूप में की गई है। सभी एक ही गांव के हैं। वहीं, अभिषेक कुमार की जहरीली शराब पीने से आंख की रोशनी चली गई है। मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभिषेक कुमार का साहेबगंज ससुराल था।
वहीं मधेपुरा में मुरलीगंज प्रखंड मुख्यालय से सटे दिग्घी पंचायत के वार्ड 2 निवासी लोजपा प्रखंड अध्यक्ष (चिराग गुट) नीरज निशांत सिंह उर्फ बौआ (40), नागेंद्र सिंह के पुत्र परौकी सिंह (32) और मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड-9 निवासी संजीव रमानी (25) की मौत हुई है। इसमें परौकी सिंह की मौत शुक्रवार को हुई थी।


मृतक मिथुन की फाइल फोटो।
बेटा बोला– पिता बोतल लेकर आए थे, पीते ही तबीयत बिगड़ गई

भागलपुर में मृतक विनोद राय के बेटे चंदन राय के मुताबिक, जहरीली शराब पीने से जान गई है। बोतल लेकर घर आए थे। पीने के बाद तबीयत बिगड़ गई। हालांकि शराब कहां से लाए थे। इसके बारे में जानकारी नहीं है। शराब पीने से ही उसके पिता की मौत हुई है। मृतक संदीप यादव की पत्नी पुनम देवी बिलख रही है। रोते हुए वह कहती है कि शराब पीने से ही मौत हुई है। इस होली सब कुछ छीन गया। अब किस के भरोसे मैं रहूंगी। गांव में चारों ओर चीख-पुकार मची हुई है।

मधेपुरा में मृतक निशांत कुमार सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष और पोराकी सिंह की फाइल फोटो
भागलपुर में लोगों ने किया बवाल
भागलपुर में 4 लोगों की मौत से ग्रामीण आक्रोशित हैं। साहेबगंज चौक पर जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। श्याम चौधरी नाम के शख्स के घर पर प्रदर्शन हो रहा है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स यहां तैनात है। कुछ लोगों का कहना है कि श्याम चौधरी ही शराब की तस्करी करता है। हो सकता है यहीं से लोगों ने शराब खरीदी हो। वहीं, डीएसपी प्रकाश कुमार ने बताया कि अभी तक 3 की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि, मौत कैसे हुई है। इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।
मधेपुरा में बिना पोस्टमॉर्टम कराए कर दिया अंतिम संस्कार
मधेपुरा में परिजनों द्वारा तीनों के शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनमें से किसी का भी पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया। आसपास के ग्रामीण और मुरलीगंज पीएचसी और जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कुछ मरीजों ने बयान दिया कि उन लोगों ने होली के दौरान शराब पी थी। इसके बाद से ही उन लोगों की तबीयत खराब होने लगी। हालांकि चर्चा है कि मृतकों के परिजनों को केस-मुकदमे का डर दिखाकर शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार करा दिया गया। परिजनों ने पुलिस को लिखकर दे दिया कि उन्हें शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराना है।
एक ही धंधेबाज से शराब खरीदने की चर्चा
दरअसल, मधेपुरा के मुरलीगंज का वार्ड-नौ और दिग्घी पंचायत सटा हुआ है। इस इलाके में होली के दौरान कई लोगों ने शराब पी रखी थी, उन सभी को इलाके के किसी एक ही धंधेबाज ने शराब बेची थी। जिसे पीने के बाद लोगों को धीरे-धीरे उल्टी, दस्त और मिचली, सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद लोगों को मुरलीगंज पीएचसी में भर्ती कराया जाने लगा। जहां से प्राथमिक उपचार कर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जाने लगा। इसी बीच तीन की मौत हो गई।
मौत के बाद हरकत में आई पुलिस
मधेपुरा में शनिवार को जब लोजपा प्रखंड अध्यक्ष और संजीव की मौत हुई तो पुलिस भी हरकत में आई। इसके बाद रात को कई दर्जन फोर्स के साथ मुरलीगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रातभर पुलिस ने रेड मारी।



Leave a Reply