दिल्ली विधान सभा चुनाव. दिल्ली की सभी 70 सीटों के लिए वोटिंग जारी है. तीन पार्टियां आप, बीजेपी और कांग्रेस मुख्य मुकाबले में हैं. इस चुनाव में कुल 672 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वोटिंग वाले दिन भी हनुमानजी को लेकर आप और बीजेपी में जुबानी जंग जारी है.दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के हनुमान मंदिर जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर मंदिर को अशुद्ध करने की बात कही है.न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मनोज तिवारी ने कहा- वो (अरविंद केजरीवाल)पूजा करने गए थे या हनुमान जी को अशुद्ध करने गए थे. एक हाथ से जूता उठाकर उसी हाथ से माला लेकर क्या कर दिया? जब नकली भक्त आते हैं ना तो यही होता है. मैंने पंडित जी को बताया, बहुत बार हनुमानजी को धोए हैं .

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बीजेपी को इसका जवाब दिया. उन्होंने लिखा,जब से मैंने एक TV चैनल पे हनुमान चालीसा पढ़ा है, भाजपा वाले लगातार मेरा मज़ाक़ उड़ा रहे हैं. कल मैं हनुमान मंदिर गया. आज भाजपा नेता कह रहे हैं कि मेरे जाने से मंदिर अशुद्ध हो गया. ये कैसी राजनीति है? भगवान तो सभी के हैं. भगवान सभी को आशीर्वाद दें, भाजपा वालों को भी. सबका भला हो .

Input: The Lallantop



Leave a Reply