

उन्होंने कहा कि मैंने अपनी होने वाली पत्नी से भी वैवाहिक रश्मों की अदायगी से पहले मतदान करने की अपील की है।जानकारी के अनुसार, दिल्ली में आज 1.47 करोड़ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए 13750 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। मतदान के लिए 2688 मतदान स्थलों पर बने 13750 मतदान केन्द्रों पर 20385 ईवीएम मशीनों की मदद से मतदान होगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस सहित छह राष्ट्रीय दलों के अलावा आप एवं अन्य पंजीकृत राज्यस्तरीय पार्टियों के कुल 672 उम्मीदवार (593 पुरुष और 79 महिला) चुनाव मैदान में हैं। इनमें 148 निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं।




Leave a Reply