गायघाट में होली शांति व सौहार्दपूर्वक मनाने को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
दीपक कुमार। गायघाट
होली को लेकर गायघाट थाना क्षेत्र में शांतिपूर्वक मनाने व विधि-व्यवस्था दुरूस्त बनाये रखने के मद्देनजर गुरूवार को अर्धसैनिक बल के जवानों और स्थानीय थाना की पुलिस बलों ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान गायघाट, जारंग, बेरूआ, असिया, लोमा, कमरथु, रामनगर, भूसरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। गायघाट थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन होली पर्व शांति और सौहार्द पूर्वक मनाने को लेकर कटिबद्ध है और पुलिस शरारती व आपराधिक तत्वों पर नजर बनाए हुए है व ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है।अबतक शांति वयवस्था क़ायम रखने के लिए 300 लोगों पर 107 की कारवाई की जा चुकी हैं ।शराब पीने पीलाने वालों पर पैनी नज़र रखी जा रही है।




Comment here